March 21, 2026

मैत्रीसंघ ने किया सीआईएसएफ इंस्पेक्टर मनोरमा का सम्मान

कोरबा 10 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालको नगर वार्ड 35 के अनुभव भवन में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत आईसीटीसी काउंसलर श्रीमती इंदिरा शर्मा,आईसीटीसी काउंसलर सुश्री रश्मि लक्ष्मन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती डॉ निरूपमा तिवारी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की इंस्पेक्टर श्रीमती मनोरमा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक संरक्षक दीपक शर्मा के उद्बोधन से किया गया। जिसमें अतिथि महिलाओं का स्वागत करते हुए अलग-अलग कार्यक्षेत्र में उनके योगदान के बारे में अवगत कराते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के संजीव थवाईत सदस्य, मीडिया ऑफिसर विजय कुमार एवं कामता प्रसाद भारिया एक्टिव सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मैत्री संघ के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word