March 24, 2026

चित्रा टॉकीज में “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म का निशुल्क शो 16 मार्च को

कोरबा 15 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वाधान में जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी के विशेष सहयोग से 16 मार्च को स्थानीय चित्रा टॉकीज में “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म का निशुल्क शो रखा गया है।

भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस शो में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है लेकिन टॉकीज में सीटों की संख्या सीमित होने के कारण सीटों को पहले से आरक्षित तक करवाना पड़ेगा जिस हेतु आईटी सेल के जिला संयोजक श्री नवदीप नंदा एवं सोशल मीडिया के जिला संयोजक श्री अजय चंद्रा को प्रभारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कश्मीरी पंडितों के पलायन के विषय पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों काफी चर्चा में है। देश भर से इस फिल्म को जबरदस्त प्रोत्साहन मिल रहा है।

सभी से अनुरोध किया गया है की उक्त फिल्म देखने के लिए भाजपा आई टी सेल के जिला संयोजक
श्री नवदीप नंदा जी
8319051922
व सोशल मीडिया जिला संयोजक
श्री अजय चंद्रा जी
9993320310
के पास अपना नाम दर्ज कराएं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word