February 25, 2026

देश में आज- क्या है महत्वपूर्ण, यहां देखें

*बुधवार , फाल्गुन शुक्ल, पक्ष  त्रयोदशी   , वि. सं. 2078 तद्नुसार 16 मार्च 2022*

*देश में आज-*

     *(कमल दुबे द्वारा)*

• भारत 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण करेग शुरू

• केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 2 बजे नई दिल्ली में हाइड्रोजन आधारित उन्नत ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन के लिए एक पायलट परियोजना का करेंगे उद्घाटन

• नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारतीय वाणिज्य उद्योग संघ के सहयोग से महिलाओं के योगदान को चिन्हित करने और भारतीय विमानन क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम करेगा आयोजित, इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया नई दिल्ली में सुबह 10 बजे कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

• ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय परिषद (निचले सदन) के अध्यक्ष वोल्फगैंग सोबोटका के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया का एक प्रतिनिधिमंडल संसद भवन एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग, नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से करेगा मुलाकात

• पंजाब आप विधायक दल के नेता भगवंत मान महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

• लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिवारों द्वारा एक केंद्रीय मंत्री के बेटे को दी गई जमानत के खिलाफ दायर की गई अपील पर सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय

• यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की अमेरिकी कांग्रेस को वर्चुअली करेंगे संबोधित

• अंतरराष्ट्रीय न्यायालय यूक्रेन में नरसंहार के आरोपों के संबंध में सुनाएगा अपना फैसला 

• नाटो सदस्य देशों के रक्षा मंत्री यूक्रेन पर रूसी आक्रमण पर चर्चा करने के लिए एक असाधारण बैठक के लिए ब्रुसेल्स में करेंगे मुलाक़ात

• आईसीसी महिला विश्व कप 2022, में भारत और इंग्लैंड के बीच बे ओवल, माउंट माउंगानुई में सुबह 6:30 बजे होगी भिड़ंत.

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word