March 24, 2026

शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों को मिलेगा सबक

कोरबा 16 मार्च। पुलिस चाहती है कि होलिका दहन, रंगोत्सव और शब.ए-बारात पर्व शंातिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। किसी भी क्षेत्र में अवांछित हरकत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के साथ फिक्स पाइंट बनाए जा रहे है। शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों को सबक देने की पूरी तैयारी की जा रही है।

शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में होली से पहले ही पुलिस विभाग ने थाना और चौकी में शांति समिति की बैठक लेकर जरूरी जानकारी ली है। इस बारे में प्रचार प्रसार भी किया है। जोर इसी बात पर है कि पर्व गरिमा और परंपरा के साथ मनाया जाए। किसी भी कारण से नागरिकों को समस्या नहीं होना चाहिए। उन्हें लगना चाहिए कि पूरा काम सभ्यता के पैमाने पर हो रहा है और शालिनता की सीमाओं को दायरे में रखा गया। पुलिस अधिकारियों ने मैदानी अमले को इस बारे में आवश्यक जिम्मेदारी दे रखी है। आज और कल फ्लैगमार्च निकालकर विभिन्न क्षेत्रों में संदेश दिया जाएगा कि पुलिस सरक्षा के लिए है, इसलिए अराजक तत्वों को अप्रिय कदम उठाने से पहले सोचना होगा। पुलिस ने बताया कि बीते वर्षों के अनुभवों के आधार पर सभी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करने के साथ खास जगहों पर फिक्स पाइंट बनाए जाएंगे। यहां पर पुलिस बल की तैनाती होगी। किसी भी क्षेत्र से सूचना मिलने पर तत्काल वहां का रूख किया जाएगा।

कोरबा जिले में सभी क्षेत्रों में पुलिस ने बीट सिस्टम की व्यवस्था की है। एएसआई और नीचे काम करने वालों को संबंधित क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। वहां के अच्छे और बूरे पक्ष की जानकारी हासिल की गई है। पुलिस ने लोगों से संवाद कायम किया है। जनचौपाल के माध्यम से लोगों तक पैठ बनाने का प्रयास किया गया है। अधिकारियों को भरोसा है कि समय के साथ लोग अच्छी परंपरा को अपनाएंगे और पुलिस का सहयोग करेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word