April 11, 2026

जोगी कांग्रेस ने स्व. देवव्रत के बहनोई नरेंद्र को प्रत्याशी बनाया

खैरागढ़ 23 मार्च। उपचुनाव को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (JCCJ) ने अधिवक्ता और स्व. देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी को उम्मीदवार बनाया है।  इस सीट पर अभी तक JCCJ का ही कब्जा था। राजा देवव्रत सिंह यहां से विधायक थे और उनके निधन के बाद ही यह सीट खाली हुई है। ऐसे में राजपरिवार के सदस्य को टिकट देने से मुकाबला फिर रोचक हो गया है।

गत 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है। 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल यहां से विधायक थे। 2007 के उप-चुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट जीती। इससे पहले कांग्रेस के देवव्रत सिंह यहां से विधायक हुआ करते थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word