April 11, 2026

खैरागढ़ उप चुनाव: भा ज पा ने कोमल जंघेल पर फिर जताया भरोसा

खैरागढ़ 23 मार्च। छत्तीसगढ़ की एकमात्र विधानसभा सीट खैरागढ़ के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी बुधवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने दो बार खैरागढ़ से विधायक और संसदीय सचिव रहे कोमल जंघेल को मैदान में उतारा है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी श्री जंघेल कुछ सौ मतों से ही पीछे रह गए थे। त्रिकोणीय मुकाबले में जीत जनता कांग्रेस के प्रत्याशी देवव्रत सिंह के हाथ लगी थी। वहीं कांग्रेस को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जनता कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के तौर पर इस बार नरेंद्र सोनी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा को टिकट दी है। भा ज पा के प्रत्याशी कोमल जंघेल कल गुरुवार को अपना नामिनेशन दाखिल करेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word