March 18, 2026

बीमारी से छुटकारा नहीं मिलने पर की खुदकुशी

कोरबा 23 मार्च। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में निवास करने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग लखन यादव पिता स्वर्गीय बूंद राम यादव ने पिछली रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक को 10 वर्ष से पेट संबंधी बीमारी थी। उपचार कराने पर कोई खास लाभ नहीं मिला। इससे वह परेशान था। माना जा रहा है कि बीमारी से छुटकारा पाने के लिए उसने यह कदम उठाया। आज सुबह उसे फंदे पर लटका देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word