March 18, 2026

रोजगार नहीं मिलने पर युवक ने खुद को किया जख्मी

कोरबा 24 मार्च। कोरबा के कांशीनगर में रहने वाले एक युवक ने रोजगार उपलब्ध नहीं होने से दुखी होकर खुद पर ब्लेड चला लिया। जख्मी स्थिति में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का नाम आनंद सिदार बताया गया है। जानकारी के अनुसार अलग-अलग कारणों से वह परेशान था। लगातार आजीविका के साधन छीनते जा रहे थे। ऐसे में रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हो गया। कोई विकल्प नहीं मिलने पर युवक ने ब्लेड से अपने शरीर को जख्मी कर लिया। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने आनंद को अस्तपाल में भर्ती कराया गया। चौकी पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word