April 11, 2026

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया हुए कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

दो दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा मिले थे कोरोना पॉजिटिव

बंगलुरु 04 अगस्त। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

सिद्धारमैया ने मंगलवार को ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं और डॉक्टरों की सलाह के बाद अस्पताल में भर्ती हूं। मैं निवेदन करता हूं कि जो भी हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी लोग खुद को क्वारंटाइन कर लें।’

1210
Ranjan Prasad

Spread the word