March 18, 2026

राम मंदिर : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कारसेवक व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का किया सम्मान

कटघोरा 4 अगस्त। कल अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। शिलान्यास के पूर्व आज कटघोरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कटघोरा से शामिल हुए कारसेवक श्री राजकुमार अग्रवाल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को श्रीफल भेंट कर और शॉल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला मंत्री- चिन्टु अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष मनोज नायडू,मंडल मीडिया प्रभारी नवीन गोयल, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अजय धनोंदिया,महामंत्री अनुराग दुहलानी, उपाध्यक्ष समजीत सिंह उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word