September 19, 2024

केंद्रीय मंत्री चौबे का कोरबा प्रवास आज

केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा के साथ करेंगे बैठक

कोरबा 18 अप्रैल। वन पर्यावरण और आपूर्ति मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे पहली बार कोरबा जिले के दौरे पर आ रहे हैं। 19 अप्रैल को यहां पहुंचकर वे केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की जानकारी लेने के साथ समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रशासन आवश्यक तैयारी कर रहा है।   

बिहार के भागलपुर क्षेत्र से सांसद चौबे को केंद्र में जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी व प्रगति जानने के लिए भी दायित्व दिया गया है। आकांक्षी जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी अद्यतन स्थिति को जानने के साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने हैं। भारत सरकार ने मंत्रियों की ड्यूटी विभिन्न राज्यों में लगाई है। उद्देश्य यह है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को शीघ्रता से पूरा किया जाए और अधिकतम लोगों को लाभान्वित किया जाए। इसी योजना के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री चौबे को कोरबा जिले में भेजा जा रहा है। खबर के अनुसार चौबे कोरबा पहुंचने के साथ प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। संवाद के अंतर्गत जाना जाएगा कि योजना का लक्ष्य क्या है और अब तक क्या कुछ काम हुआ है। कोरबा प्रवास के बाद चौबे सीमावर्ती मध्यप्रदेश के अमरकंटक जाएंगे जहां उन्हें राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेना है।

Spread the word