March 17, 2026

डॉ संगीता परमानंद छत्तीसगढ़ नारी भूषण सम्मान से सम्मानित

विलासपुर 19 अप्रैल। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ संगीता परमानंद को विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा साहित्य लेखन में विशेष योगदान हेतु छत्तीसगढ़ नारी भूषण सम्मान प्रदान किया गया। साहित्य के क्षेत्र में अनेक प्रांतीय एवं राष्ट्रीय सम्मानों से विभूषित डॉ परमानंद को हाल ही में उनकी बहुचर्चित किताब वीवा इक्कीसवीं सदी के इक्कीस नव्य विमर्श हेतु अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुआ है। साहित्यकार सम्मान समारोह विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष राधवेन्द्र ठाकुर दिल्ली के मुख्य आथित्य, डॉ विनय पाठक की अध्यक्षता एवं केवल कृष्ण पाठक, अंजनी कुमार ,सनत कुमार तिवारी, राधवेन्द्र दुबे के विशिष्ट आथित्य में बिलासपुर में सम्पन्न हुआ।सम्पूर्ण प्रान्त से अनेक साहित्यकार बन्धुओ की कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति थी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word