September 19, 2024

केंद्रीय योजनाओं को परिणाममूलक बनाने के लिए समन्वय जरूरी – अश्वनी चौबे

कोरबा 19 अप्रेल। वन पर्यावरण और उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय कार्य मंत्री अश्वनी चौबे ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय योजनाएं तैयार की गई है और इसका क्रियान्वयन कराया जा रहा है। इन योजनाओं को परिणाममूलक बनाने के लिए समन्वय आवश्यक है और इसे पूरा किया जाएगा।   

कोरबा जिले के प्रवास पर आये केंद्रीय मंत्री चौबे जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की। सांसद ज्योत्सना महंत इसमें मौजूद रहीं। कलेक्टर रानू साहू ने योजनाओं को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आकांक्षी जिलों को केंद्र में रखते हुए कई योजनाएं संचालित की जा रही है और इनके माध्यम से महत्वाकांक्षी कार्यों को किया जा रहा है। तय समयसीमा में कार्यों को किया जाना है। इसमें कई प्रकार के मापदंड भी शामिल किये गए हैं। इसके पैरामीटर पर खरा उतरने की अपेक्षा राज्यों से की जा रही है। उन्होंने बताया कि वन प्रबंधन के साथ-साथ उपभोक्ता मामलों के अलावा अन्य सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम हो रहे हैं। लोगों को केंद्र में रखकर योजनाएं तैयार की गई है और उद्देश्य यही है कि हर हाल में इनका लाभ दिया जाए। सरकारी तंत्र की भूमिका योजनाओं की सफलता में सबसे निर्णायक है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि अधिकारी बेहतर प्रदर्शन करने के साथ योजनाओं को उच्च स्तर पर ले जाएं। इसकी सफलता से होने वाले फायदों की चर्चा भी केंद्रीय मंत्री ने की। बैठक से पहले प्रशासन ने उनका स्वागत किया।   

संवाद करने के साथ जानी समस्याएं

अलग-अलग स्तर पर विभिन्न समूहों से केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने आज संवाद किया। प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न निकायों से निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली गई। खबर के अनुसार रेल गाड़ियों के संचालन के साथ-साथ प्रदूषण और जनहित से संबंधित अनेक मसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में लाई गई जिस पर उन्होंने उचित स्तर पर बात रखने का भरोसा दिया।

Spread the word