March 22, 2026

महिला मोर्चा करेंगे मितानीनों का सम्मान

कोरबा 19 अप्रेल। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कल से गर्भवती महिलाओं को विटामिन प्रदान करते हुए मितानीनों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा कुपोषित बच्चों को भी दवाईयों के अलावा खिलौने दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम कल से भाजपा के सभी मंडलों में शुरू हो रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोरमा शर्मा, मंजू सिंह शामिल होंगी। बांकीमोंगरा मंडल के प्रेमनगर में आज ही कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवकी साहू के द्वारा महिलाओं को विटामिन दिए जाएंगे। कार्यक्रम में महिलाओं के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री मनीष मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word