March 20, 2026

BMS ने फिर शुरू किया प्रदर्शन, पुलिस की मौजूदगी में कर्मियों के साथ की अभद्रता, एंबुलेंस को संयंत्र में प्रवेश करने से रोका

कोरबा 23 अप्रैल। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के खिलाफ बालको कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध इकाई) ने बालको के खिलाफ अपना धरना प्रदर्शन आज सुबह 4.00 बजे से फिर से शुरू कर दिया है। श्रम न्यायालय, कोरबा ने एकपक्षीय स्थगन आदेश जारी किया था जिसके बाद 20 अप्रैल, 2022 की शाम से 13 अप्रैल, 2022 से जारी हड़ताल पर रोक लगा दी गई थी।

जानकारी के अनुसार बालको कर्मचारी संघ के प्रदर्शनकारियों ने औद्योगिक शांति, सौहार्द्र और स्थिरता को समाप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बालको के मुख्य द्वार के साथ ही दूसरे प्रवेश द्वारों पर जमे प्रदर्शनकारियों ने संयंत्र में काम के लिए जाने वाले कर्मियों को बाहर ही रोक दिया। बताया जा रहा है कि आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनात एंबुलेंस को भी संयंत्र के भीतर नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा प्रदर्शन कारियों ने शिफ्ट ड्यूटी में जाने वाले कर्मियों के साथ जमकर अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। उनके भय से एक महिला कर्मी संयंत्र के द्वार से बाहर की और भागते देखी गई।

हालांकि स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस तैनात है परन्तु प्रदर्शनकारियों ने भय का ऐसा वातावरण बना दिया है जिससे ड्यूटी पर जाने के इच्छुक कर्मचारी दुविधा की स्थिति में हैं। ज़ाहिर है कि इससे बालको के उत्पादन और सुरक्षा पर नकारात्मक असर होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word