July 7, 2024

देश में आज @ कमल दुबे

हर दिन

*मंगलवार, वैशाख शुक्ल पक्ष, तृतीया, वि. सं. २०७९ तदनुसार तीन अप्रेल सन दो हज़ार बाईस*

*देश में आज-कमल दुबे*

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क की आधिकारिक यात्रा पर कोपेनहेगन की यात्रा करेंगे, इस दौरान डेनमार्क द्वारा आयोजित किए जा रहे दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे पीएम मोदी

• केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम 5:30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के समापन समारोह को करेंगे संबोधित

• केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बेंगलुरु के  कांतीरवा स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के समापन समारोह कार्यक्रम में होंगे शामिल

• केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी सुबह 7.30 बजे से सुबह 8 बजे तक मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली में सामान्य योग प्रोटोकॉल में लेंगे भाग

• केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी गेट नंबर 1, नॉर्थ विंग, निर्माण भवन, नई दिल्ली में सुबह 7 बजे 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उलटी गिनती के कार्यक्रम के रूप में योग प्रशिक्षण-सह-प्रदर्शन सत्र का करेंगे नेतृत्व

• प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार मनाएगी माटी पूजन दिवस

• गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के उद्घाटन के साथ शुरू होगी चार धाम यात्रा, उत्तराखंड सरकार ने दैनिक तीर्थयात्रियों की सीमा की तय, दिशानिर्देश किए जारी

•देश भर में परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया मनायी जायेगी। ईद उल फितर भी आज ही हैं।

• भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की पुण्यतिथि.

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

Spread the word