February 26, 2026

कोयला चोरी कर परिवहन कर ले जा रहे ट्रेलर को पकड़ा गया

▪️ *आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार*

*▪️ट्रेलर में लदे 25 टन कोयला कीमती लगभग 75,000 रू. जप्त*

कोरबा 17 मई। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर चोरी करने वालो पर हरदीबाजार पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में मंगलवार 16 मई 2022 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक कत्था कलर का ट्रेलर जिसमें सफेद रंग का हार्स (मुण्डी) लगा हुआ क्रमांक सीजी 12 एस 6288 में गेवरा खदान से कोयला चोरी कर भिलाईबाजार से रलिया की ओर जा रहा है कि सूचना पर हरदीबाजार पुलिस सूचना स्थल ग्राम रलिया की ओर रवाना हुई। ग्राम रलिया चौक में जाकर घेराबंदी किये। भिलाई बाजार की तरफ से आ रही ट्रेलर वाहन को रोककर चेक किया गया। ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 6288 को ड्रायवर चला रहा था जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम कुशल विश्वकर्मा पिता रामकुमार  विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन पाली- दीपका रोड ग्राम झाबर, थाना दीपका का रहने वाला बताया।  ट्रेलर वाहन में करीब 25 टन कोयला कीमती लगभग 75,000/- रू. होना बताया। मौके पर ही ड्रायवर को एक नोटिस देकर कोयला रखने एवं परिवहन कर ले जाने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने को बोला गया जो कोई कागजात नही होना बताया। चालक कुशल विश्वकर्मा के द्वारा ट्रेलर वाहन का भी मूल कागजात पेश नही किया। ट्रेलर के कागजात की छायाप्रति पेश किया गया। ट्रेलर में भरे कोयला का कोई कागजात नही होना लिखकर दिये जाने पर कोयला चोरी की होने की पूर्ण संभावना पर ट्रेलर वाहन में भरे कोयला 25 टन कीमती 75,000/- रू. एवं ट्रेलर वाहन क्र. सीजी 12 एस. 6288 कीमती 10 लाख रू. कुल जुमला 10,75,000 रू. को कुशल विश्वकर्मा से गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया है। आरोपी का कृत्य धारा सदर 41 (1-4) जा.फौ./ 379 भादवि. का पाये जाने से इष्तगासा क्रमांक 00/2022 पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अभयसिंह बैस, सउनि. प्रदीप यादव, आरक्षक 271 संजय चन्द्रा, आरक्षक 172 गौतम पटेल, आरक्षक 213 गौकरण श्याम, आर. 166 तिपेन्द्र तंवर का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word