March 21, 2026

बरमपुर में संगवारी पुलिस चलित थाना कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 20 मई। सर्वमंगला पुलिस द्वारा 18 मई 2022 को बरमपुर में संगवारी पुलिस चलित थाना कार्यक्रम आयोजित कर बस्ती में बस्ती वासियों की समस्याएं सुनी गई एवं मोबाइल एटीएम से धोखाधड़ी व अपराधों के संबंध की जानकारी दी गई।   

पुलिस अधीक्षकश्री भोजराम पटेल, अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा सूश्री लितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन एवं निर्देश अनुसार जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए 18 मई 2022 को चौकी सर्वमंगला  के के पटेल पारा सर्वमंगला नगर बस्ती में संगवारी पुलिस के तहत चलित थाना का आयोजन किया गया। चलित थाना में पटेल पारा सर्वमंगला नगर बस्ती  में लगभग 30 की संख्या में बस्ती वासी उपस्थित थे चलित थाना में बस्ती वासियो को मोबाइल एटीएम से धोखाधड़ी संबंधी ठगी से बचने के संबंध में महिलाओं व बच्चों पर घटित अपराध एवम रोकथाम करने उपाय जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवम समाजिक कुरीतियों में जागरूक रहने की समझाइश दी गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word