March 18, 2026

कोरबा: भाई को बचाते हुए बहन आई हाई टेंशन तार की चपेट में.. मौत.

कोरबा 06 अगस्त। गुरुवार को एक युवती की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हो गई है। मृतिका का नाम गुलशन कुरैशी बताया जा रहा है। शारदा बिहार रेलवे फाटक के पास भाई को बचाने के लिए बहन मालगाड़ी के वेगन पर चढ़ी थी। इसी बीच वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। युवती को बाहर निकाल लिया गया है। मौत के बाद युवती वेगन पर ही पड़ी हुई थी। जब लोगों को जानकारी हुई तो उसे बाहर निकाला गया।इस घटना के बाद घंटो मालगाड़ी फाटक पर खड़ी रही जिससे लोगों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word