February 25, 2026

बांकीमोंगरा में शराबखोरी पर नकेल, लेकिन कबाड़ी सक्रिय

कोरबा 22 मई। कोयलांचल बांकीमोंगरा के कटघोरा मार्ग स्थित कुछ ढाबों में लगातार शराबखोरी की सूचना पर सख्ती दिखाई गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने यहां पहुंचकर संबंधितों को नसीहत दी कि जिस उद्देश्य से ढाबा खोले गए हैं उसकी पूर्ति की जाए। यहां अवैध काम करने की चेष्टा की गई तो फिर दूसरा काम करना होगा। दूसरी ओर बंद खदानों से कबाड़ चोरी का काम जस की तस जारी है।

हाल में ही बांकीमोंगरा से चर्चित ढाबों से जुड़े वीडियो आम होने पर पुलिस को हालचाल जानना पड़ा। एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी ने टीम के साथ एक दिन पहले उपस्थिति दर्ज कराई। यहां का जायजा लिया। विजिट को लेकर कहा जा रहा है कि वीडियो आने के बाद यह सब जरूरी हो गया था। बांकीमोंगरा पुलिस के प्रभारी ने बताया कि अब ऐसा कुछ नहीं है। ढाबे सामान्य रूप से अपना काम कर रहे हैं और उन्हें ऐसा ही करने के लिए कह दिया गया है। अगली कार्रवाई के बारे में जानकारी मिल गई है। कहा गया कि ढाबों में अवैध काम गुपचुप तरीके से चल रहे थे। अधिकारियों ने जो निर्देश दिए हैं उस पर अमल करने की कोशिश की जा रही है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word