March 17, 2026

चोरी के सब मर्शिबल पंप जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 24 मई। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा अवैध डीजल कबाड़, कोयला तथा अवैध कार्य करने वालो के विरूध्द सख्त कार्यवाही के संबंध मे दिये गये निर्देशों के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी कुसमुण्डा श्री नवीन देवांगन के मार्ग दर्शन में चोरो पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। सोमवार 23 मई 2022 को चौकी सर्वमंगला पुलिस एवं सायबर सेल टीम के जुर्म जरायम पतासाजी हेतु टाउन रवाना हुआ था।   

पेट्रोलिंग के दौरान चन्द्रनगर जटराज में मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति जिनका क्रमशः विष्णु अगरिया, मंगल सिंह नाम के व्यक्ति सबमर्शिबल पंप को बेचने के फिराक में है जो चोरी का हो सकता है। ग्राहक की तलाश में घुम रहे है। सूचना पर गवाहो को सूचना के संबंध में अवगत कराया गया एवं सोनपुरी तरफ  नहर जाने वाले रास्ता मे घेराबंदी किया गया। दो व्यक्ति कंधे में बोर पंप के सामान को ले जाते हुये दिखे जिन्हें घेराबंदी करके पकड़ा गया। पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम विष्णु अगरिया तथा दूसरे ने मंगलसिंह बताया। दोनों व्यक्ति से उनके द्वारा रखे गये सब मर्शिबल पंप एवं उसके पार्टस के बारे में पृथक पृथक धारा 91 जा फौ. का नोटिस देकर वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत को कहा गया। कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी मंगलसिंह तंवर पिता विजेन्द्र पाल सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन सोनपुरी से सबमर्शिबल पंप तथा आरोपी विष्णु अगरिया पिता अजय अगरिया उम्र 23 वर्ष साकिन पड़निया सबमर्शिबल पंप का मोटर को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त किया गया। आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 41 -1, 4, जा फौ 379 भादवि का घटित करना पाये जाने पर उनको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word