March 25, 2026

नव निर्मित अधिवक्ता कक्ष का हुआ लोकार्पण

कोरबा 26 मई। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के द्वारा तहसील परिसर कोरबा में नव निर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप नव निर्मित अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अतिरिक्त कलेक्टर सुनील नायक मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम के दौरान सुनील नायक ने फीता काटकर नवीन भवन का लोकार्पण किया गया।   

इस अवसर पर तारा सिदार अतिरिक्त तहसीलदार कोरबा सहित राज्य अधिवक्ता परिषद बिलासपुर सदस्य, रविन्द्र पराशर ,पूर्व अध्यक्ष रोहित राजवाड़े अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक कोशल श्रीवास, जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुरेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष वरिष्ठ, उ ारा राठौर जी महिला उपाध्यक्ष सचिव नूतन सिंह ठाकुर,अमरनाथ कौशिक कोषाध्यक्ष , किरण भान शांडिल्य सह सचिव, ग्रंथाल्य सचिव श्री कमलेश श्रीवास,कार्यकारणी सदस्य अंचला राठौर,लीना साहू ,सावित्री धाधी क्रांति श्रीवास जिला कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word