September 12, 2024

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

कोरबा 27 मई। शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर युवती को भगा रायपुर ले गया। इस बीच उसका के साथ युवक ने दुष्कर्म भी किया। सूचना पर पुलिस ने युवती को पहले ही बरामद कर लिया था, पर आरोपित फरार हो गया था। पतासाजी कर पुलिस ने आरोपित को रायपुर से गिरफ्तार किया।   

जानकारी के अनुसार हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत हुई घटना की रिपोर्ट 10 दिसंबर को पीड़िता के मामा ने दर्ज कराया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि 17 नवंबर 2021 को उसके घर भांजी मेहमानी करो आई थी। दो दिसंबर 2021 की रात नौ बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसे भगा कर ले गया। मामले में पुलिस ने धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया था। पतासाजी के बाद 18 दिसंबर को 2021 को पीड़िता को बरामद किया और महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ की गई, तब पीड़िता ने बताया कि दो दिसंबर को जितेंद्र जगत 21 वर्ष निवासी ग्राम लिटियाखार थाना दीपका उसे बहला फुसलाकर रायपुर भगा ले गया था। इस दौरान शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता के कथन के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 366, 376 भादवि. 4- 6 पाक्सो एक्ट जोड़ कर पतासाजी शुरू की गई। मामला दर्ज होने की भनक ही आरोपित घटना दिनांक से गिरफ्तारी से बचने फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपित को पकड़ने पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय करने के साथ ही खोजबीन शुरू की। सूचना मिलने पर आरोपित को पकड़ने टीम रायपुर रवाना की गई और घेराबंदी कर रायपुर में आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपित ने जुर्म करना स्वीकार किया। इस पर गुरूवार को विधिवत रुप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Spread the word