March 21, 2026

सड़क पर लाएं सिटी बस – नेता प्रतिपक्ष

कोरबा 27 मई। भाजपा नेता, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार, एवम नगर निगम प्रशासन पर सिटी बस सेवा को लेकर निशाना साधा है, उन्होंने सवाल उठाया कि दो साल से बंद सिटी बस सेवा कब बहाल होगी? उन्होंने आरोप लगाया कि की ऊर्जाधानी वासियों को सुविधा बंद कर आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार क्यों डाला जा रहा है? बस संचालन के टेंडर में क्यों लेटलतीफी हो रही है। श्री अग्रवाल ने कंहा की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सिटी बस सेवा प्रारंभ की थी, मगर कांग्रेस सरकार ने इस सेवा का भी ना तो ठीक से संचालन कर पाई और ना ही पुरानी सेवा को अनवरत जारी रख पाई, जबकि लाखो लोग सिटी बस सेवा का रोज उपयोग करते थे।   

उन्होंने सरकार पर सिटी बस सेवा जनता से छीनने का आरोप लगाते हुए कंहा की साढ़े 3 साल में इस सरकार ने केवल आम नागरिकों की तकलीफ  ही बढ़ाई है, एक भी कार्य जनता के हित मे नही किया। श्री अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि शहर विकास के नाम पर कांग्रेस की सरकार ने एक ईंट तक नही रखी। श्री अग्रवाल ने कंहा की लंबे समय से बंद ये सभी बसे निगम के यार्ड में कंडम स्थिति में खड़ी हैं बस ऑपरेटर की मांग थी कि 2 साल से खड़े बस के टैक्स में शासन छूट दे, इसी के साथ किराए में वृद्धि की मांग भी वे कर रहे थे, मगर सरकार इस मामले में भी अनिर्णय की हालत में है, आखिर क्यों कोरबा निगम में बैठे कांग्रेस के महापौर ऊर्जाधानी में सस्ते परिवहन सुविधा से नागरिकों को वंचित कर रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word