March 21, 2026

मानसून नजदीक, कनकी पहुंचने लगे प्रवासी पक्षी

कोरबा 27 मई। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कनकी में प्रवासी पक्षी एशियन ओपन बिल स्टार्क मानसून का संदेश लेकर पहुंचने लगे हैं। पक्षियों के आगमन से ग्रामीणों में खुशी हैं। ग्रामीण उन्हें मानसून व खुशियों का संदेश लेकर आने वाले देवदूत मानते हैं। कनकी में प्राचीन शिव मंदिर के आसपास पेड़ों को अपना आसरा बनाते हैं। अब तक 1000 से अधिक पक्षी पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों का मानना है कि सुख, समृद्धि व मानसून का संदेश लेकर आने वाले इन देवदूतों पर भोले बाबा की कृपा है। ये पक्षी एशियन ओपन बिल स्टार्क हैं। कनकेश्वर शिव मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम यादव ने बताया पक्षी यहां वंशवृद्धि करते हैं। दिवाली के आसपास जब इनके अंडों से बच्चे हो जाते हैं तब उन्हें लेकर ये वापस लौट जाते हैं। धान की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को भी ये नष्ट करते हैं। इसलिए कहते हैं प्रवासी पक्षी एशियन ओपन बिल स्टार्क भारत उपमहाद्वीप के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया के चीन, आस्ट्रेलिया, कमबोडिया, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेसिशा, मयमार, मलेशिया, फिलिंपिंस, सिंगापुर में पाए जाते हैं। भारत में इसे घोघिंल के रूप से जाना जाता है। इनकी 20 प्रजाति पाई जाती है। वन विभाग ने पक्षियों को सुरक्षित करने पैरों में कटीले तार भी लगाए हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word