March 18, 2026

लोन दिलाकर पैसों का गबन.. आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 03 जून. प्रार्थी मनीराम राठिया पिता स्व. रामचरण राठिया उम्र 54 वर्ष निवासी पतरापाली चौकी रजगामार थाना बालको का लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि उसका जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. पुराना बस स्टैण्ड कोरबा में खाता क्रमांक 106006058601 संचालित है। आरोपी महेन्द्र चन्द्रा द्वारा प्रार्थी के निवास स्थान पर जाकर एक्सिस बैंक कोरबा से केसीसी लोन दिलवाने की बात कही गई तथा लोन प्राप्त करने संबंधी सभी दस्तावेज आरोपी द्वारा जमा करवाया गया था। बैंक लोन पास हो जाने के पश्चात प्रार्थी के नाम से संचालित उक्त सहकारी बैंक के खाता में राशि जमा हो गया । आरोपी प्रार्थी से सहकारी बैंक का चेक, एक्सिस बैंक के मैनेजर द्वारा मंगाया जा रहा है कहते हुये ,चेक क. 427413 पर दस्तखत करवाकर ले गया। दिनांक 27.12.2021 को प्रार्थी द्वारा अपने सहकारी बैंक के खाते से रकम निकालने पर पता चला कि उक्त बचत खाता से 3 लाख रू. राशि का आहरण कर लिया गया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया व मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word