March 18, 2026

बतारी में दो किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 5 जून। पुलिस ने बतारी इलाके में आज सुबह दबिश देने के साथ एक व्यक्ति से दो किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में 20बी एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी दूबराज सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया।   

बताया गया कि काफी समय से वह अवैध काम में लिप्त था। अपने यहां स्टोर किये जाने वाले गांजा की सप्लाई आसपास में किया करता था। पूछताछ में यह बात भी स्पष्ट हुआ कि ओडिसा के गंजाम जिले का एक व्यक्ति उसे गांजा की खेप उपलब्ध कराता था। आज भी पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली जिसके बाद यहां दबिश दी गई। माना जा रहा है  कि गांजा की काफी मात्रा पहले ही खपा दी गई होगी। इसलिए कम मात्रा में यहां से बरामदगी हुई। आरोपी को कटघोरा कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word