March 22, 2026

एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती : वॉक इन इन्टरव्यू स्थल में परिवर्तन

अब एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला में 7 जून को होगा इन्टरव्यू

कोरबा 06 जून 2022. जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2022- 23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी सीबीएसई पैटर्न पर शाला संचालन के लिए मानदेय पर अतिथि शिक्षको की भर्ती के लिए सात जून को वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर ने बताया कि वॉक इन इन्टरव्यू के लिए स्थल में परिवर्तन किया गया है। अब वाक इन इन्टरव्यू का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में किया जाएगा। इससे पूर्व इन्टरव्यू का आयोजन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में किया गया था। अब यह इन्टरव्यू सात जून को ही सुबह 10 बजे से एकलव्य विद्यालय छुरीकला में आयोजित किया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word