April 11, 2026

केंद्रीय रोपणी में पौधों की किस्में हुई तैयार

कोरबा 10 जून। वन विभाग की स्थानीय केंद्रीय रोपणी पोड़ीबहार में फलदार, फूलदार और छायादार पौधों की बड़ी संख्या तैयार की गई है। वर्षाकाल में अनेक स्थानों पर इसका रोपण किया जाएगा।   

वन परिक्षेत्राधिकारी एसआर कर्माकर ने बताया कि 50 हजार पौधों को प्रोसेस में लाने के साथ तैयार कर लिया गया है। हर स्तर पर उपयोगी पौधे इस कड़ी में शामिल किये गए। इनमें औषधि महत्व के पौधे भी रखे गए हैं। अलग-अलग दृष्टिकोण से इनकी महत्ता सुनिश्चित होती रही है। प्रतिवर्ष वन पर्व मनाने की परंपरा है। ऐसे में काफी संख्या में पौधों की जरूरत होती है। वन विभाग ने अपनी योजना के तहत पौधों को तैयार करने का काम किया। सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम के तहत कुछ मामलों में पौधे नि:शुल्क दिए जाएंगे जबकि विशेष श्रेणियों में पौधों की बिक्री जन सामान्य को की जाएगी। वन विभाग ने केंद्रीय रोपणी के अलावा और भी स्थानों पर पौधों को विकसित किया है। वर्षा के सक्रिय होने के साथ ये पौधे रोपे जाएंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word