February 25, 2026

किशोरी लापता, खोजबीन के लिए परिजनों ने केन्द्रीय मंत्री से लगाई गुहार

कोरबा 11 जून। पोड़ी उपरोड़ा के नाबालिग शोभा गोंड नामक 14 वर्षीय लापता बालिका की खोज के लिए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह से खोजने गुहार लगाया है। श्रीमती संतोष मरावी पति बुधवार सिंह मरावी निवासी डबरी पारा पोड़ी उपरोड़ा थाना बांगो जिला कोरबा के द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2022 को उसकी पुत्री लगभग 14 वर्ष कक्षा 9 वी में अध्ययनरत जो दोपहर करीब 12.00 बजे घर से स्कूल जाने के लिए ड्रेस पहनकर निकली थी। साथ मोबाइल जिसका नंबर 9302665886 रखी थी। वह बच्ची स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास रिश्तेदारों से खोजबीन की नही मिलने पर 18 फरवरी 2022 को बांगो थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस संबंध में एफ आई आर दर्ज की गई है किंतु लगभग 4 महीना बीतने के बावजूद भी अब तक बच्ची की खोज खबर नहीं मिली है। इस संबंध में लगातार पालकों द्वारा थाना तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में निवेदन किया गया है किंतु अब तक कोई सफलता नहीं मिला है।   

इस संबंध में ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के पूर्व सरपंच सहेत्तर सिंह राज के साथ परिजनों ने भाजपा नेता राजेश यादव से मिलकर अपनी पुत्री की खोज खबर के लिए आग्रह किया जिस केंद्रीय मंत्री रेणुका से मिलकर परिजनों की व्यथा को सुनाया तथा बच्ची की सकुशल वापसी के लिए भाजपा नेता ने बातचीत किया जिस पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती सिंह ने रेणुका सिंह ने आश्वस्त किया है कि बच्ची के संदर्भ में उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी जिससे बालिका की कुशल वापसी हो सके। यहां परिजनों ने बताया कि क्षेत्र का एक लड़का भी घटना दिनांक के कुछ दिनों से लापता है। अगर पुलिस गंभीरता से कार्यवाही करे तो निश्चित ही लापता बालिका सकुशल मिल सकती है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word