April 13, 2026

एक वर्ष से फरार आत्महत्या के दुष्प्रेरण का आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 12 जून। प्रताडऩा से तंग आकर पत्नी के आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में एक साल से फरार चल रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरदीबाजार चौकी अंतर्गत सिरली गांव निवासी संतगीर गोस्वामी की पत्नी ने 2 साल पहले जब घर में अकेली थी, तब स्वयं अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। उसे 112 ईआरवी में हरदीबाजार अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया था।     

वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसने चिकित्सा अधिकारी के समक्ष अपने कथन में पति संतगीर के रोज-रोज के लड़ाई-झगड़े और प्रताडऩा से तंग होने व मजबूर होकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास करना बताया था। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मामले में जांच के बाद आरोपी पति संतगीर के खिलाफ  आत्महत्या के दुष्प्रेरण का केस दर्ज किया गया। तब से आरोपी पति संतगीर फरार था।  हरदीबाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ घेराबंदी कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word