March 17, 2026

स्वच्छता पखवाड़ा किया शुभारंभ.. कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

कोरबा 19 जून। क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ कोरबा एरिया के क्षेत्रीय मुख्यालय में गुरुवार को किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा 30 जून तक चलेगा।   

अभियान की शुरुआत मुख्य प्रबंधक कार्मिक केपी शिंदे ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ ग्रहण करवाकर की। इस दौरान उप.प्रबंधक कार्मिक अश्विनी कुमार शुक्ला ने स्वच्छता पखवाड़ा में अपने घर, ऑफिस व आसपास को स्वच्छ रखने और अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करने आग्रह किया।
स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान होने वाले कई कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के कई उपक्षेत्रों मानिकपुर, रजगामार, सुराकछार, बलगी, ढेलवाडीह, सिंघाली, बगदेवा व सरईपाली उपक्षेत्रों व अन्य इकाइयों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word