March 17, 2026

समाजवादी पार्टी के गढ़ रामपुर से भाजपा की बड़ी जीत

रामपुर 26 जून। देश भर में चल रहे उपचुनाव की मतगणना में उत्तर प्रदेश के 2 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। इनमें रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। जो दोनों समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते हैं। इन दोनों स्थानों पर भाजपा ने इस बार समाजवादी पार्टी को कड़ी टक्कर दी और इसी के बाद रामपुर में भाजपा ने 42 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। वहीं अगर आजमगढ़ सीट की बात करें तो वहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

सुबह से ही रामपुर और आजमगढ़ के रुझान उतार-चढ़ाव भरे रहे। शुरुआती दौर में भारतीय जनता पार्टी से समाजवादी पार्टी काफी आगे नजर आ रही थी। लेकिन परिणाम सामने आते आते भारतीय जनता पार्टी आगे हो गई। जहां रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद वसीम राजा को हराकर लगभग 42 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव “निरहुआ” समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव से आगे चल रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word