March 18, 2026

सोल्ड ट्रैक्टर बेकाबू होकर पल्टी, चालक की मौत

कोरबा 28 जून। कृषि कार्यों में उपयोग करने के लिए खरीदा गया ट्रैक्टर पहले ही दिन चालक की मौत का कारण बन गया। नेशनल हाईवे 130 बी में हादसे के दौरान ट्रैक्टर से दबकर चालक की सांसे उखड़ गई। बांगों पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम के साथ शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 70 किमी चोटिया में बीती रात लगभग 10 बजे यह दर्दनाक घटना हुई। यहां पर एनएच पर आवाजाही के दौरान सोल्ड ट्रैक्टर बेकाबू होने के साथ पलट गया। इसमें 30 वर्षीय धर्मराज उइके की मौत हो गई। वह पंडरिया गांव का रहने वाला था। थाना प्रभारी बांगों ने बताया कि गांव में उसकी खेतिहर जमीन है। इससे पहले तक सामान्य तरीके से खेतीबाड़ी का काम किया जा रहा था। स्थिति ठीक होने पर नए संसाधन की व्यवस्था पर ध्यान दिया गया। सरकार की योजना से मिलने वाली सब्सिडी के साथ उसने जांजगीर चांपा जिले से ट्रक क्रय किया। इसे लेकर गांव लौट रहा था। उसी समय चोटिया के पास हादसा हो गया। चालक नीचे आने के साथ ट्रैक्टर में दब गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इस बारे में पुलिस को अवगत कराया गया। कुछ देर के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई की। हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अलग करते हुए मृतक को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों को शुरूआती सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word