April 17, 2026

एबीवीटीपीएस मड़वा में सिंगल यूज प्लास्टिक के बदले इकोफ्रेंडली विकल्प के लिए जनजागरूकता अभियान

कोरबा 30 जून। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। तकनीकी भवन स्थित सभागार में मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया की उपस्थिति में हुए जागरूकता कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर होने वाले हानिकारक प्रभाव पर चिंता जाहिर की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, विक्रय, परिवहन आयात, एवं उपयोग पर 01 जुलाई 2022 से पूर्णत: रोक लगाई गई है।

सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) संजय झा ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन एवं चलचित्र के माध्यम से बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से बने कप, गिलास, प्लेट, बाउल, चम्मच, प्लास्टिक कैरीबैग, बैनर, फ्लैक्स, होर्डिंग, फोम और पीवीसी का उपयोग पर्यावरण के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि इन वस्तुओं के बदले पेड़ के पत्तों से निर्मित दोना-पत्तल व अन्य इकोफ्रेंडली उत्पाद ही मानव जीवन व पर्यावरण के हित में है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word