March 26, 2026

पर्यावरण कार्यक्रम में युवाओं को शामिल करना वर्तमान पीढ़ी के लिए जरूरी

कोरबा 10 जुलाई। सतरेंगा मार्ग मे रॉक गार्डन के पास यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों और जी टेक्नोलॉजी कोरबा के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। आज पर्यावरण संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। इसके लिए वृक्षारोपण एक आवश्यक है। यूथ होस्टल इस दिशा में कार्यरतहै और पूरे देश के सभी इकाई द्वारा वृक्षारोपण का अभियान बारिश के समय आयोजित किया जाता है इसी तारतम्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को शामिल करना वर्तमान पीढ़ी के लिए जरूरी है। इसके लिए अनेकों कार्यक्रम संस्था द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम में संस्था के इकाई अध्यक्ष सतीश शुक्ला, चेयरमैन संदीप सेठ, कोषाध्यक्ष डीबी सुब्बा, सदस्य नीलू सुब्बा की भागीदारी रही।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word