July 7, 2024

आईपीएस संतोष सिंह को मिलेगा आईएसीपी अवार्ड

कोरबा 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संतोष सिंह ने अमेरिका में प्रदेश का नाम रौशन किया है। जिनका स्थानांतरण राजनांदगांव से कोरबा के लिए किया गया है। वे कल मध्यान्ह नये एसपी का पदभार ग्रहण करेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले गुरूवार को भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया था। जिनमें 2011 बेच के आईपीएस संतोष सिंह की पदस्थापना कोरबा में की गई है। श्री सिंह इस बार आईएसीपी अवार्ड पाने वाले छत्तीसगढ़ के एकलोते आईपीएस अफसर है। इस अवार्ड के लिए दो भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का चयन किया गया है। आईएसीपी अवार्ड हर साल सितंबर महीने में समारोह आयोजित कर घोषणा किया जाता है। जिसे अण्डर 40 श्रेणी में दिया जाता है। यह दुनिया के 40 वर्ष से कम उम्र के ऐसे पुलिस अधिकारी को दिया जाता है जिसने अच्छी नेतृत्व क्षमता और नये प्रयोग और अच्छे काम के साथ पुलिस के काम में बदलाव की कोशिश किया रहता है। एसपी श्री सिंह का चयन पिछले नके 8 वर्षों के बेहतरीन पुलिसिंग और पुलिस की छवि सुधारने में किये गये। उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया है। एसपी श्री सिंह 2011 बेच के आईपीएस अधिकारी है। जो मूल रूप से उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के देवकली निवासी है। उनकी स्कूली शिक्षा नवोदय विद्यालय से शुरू हुई। जिसके बाद बीएचयू से राजनीति विज्ञान में उच्च डिग्री हासिल किया। उसके बाद जेएनयू दिल्ली से एमफिल किया। उसके बाद सिविल सर्विस की पढ़ाई कर क्वालीफाई किया। उनकी पहली पोस्टिंग दुर्ग में रही। उसके बाद घोर नकसली क्षेत्र सुकमा बस्तर में 2014 से 2016 तक बतौर एएसपी के रूप में कार्य किया। उसके बाद नारायणपुर, महासमुंद, रायगढ़ आदि जिलों में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं देने के साथ राजनांदगांव में पदस्थ थे। जहां से उनका स्थानांतरण कोरबा जिले में एससपी के रूप में किया गया। कोविड-19 में 2 लाख से ज्यादा लोगों को रायगढ़ में मास्क बांटने के कारण चर्चा में आये थे।

Spread the word