March 26, 2026

आजादी के अमृत महोत्सव में जनजातीय समाज को मिला सर्वोच्च सम्मान: पूव गृहमंत्री कंवर

कोरबा 14 जुलाई। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज की अस्मिता की आवाज है। उनके राष्ट्रपति उम्मीद्वार बनाए जाने से सर्व समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति के सेवाभाव की प्रतीक द्रौपदी मुर्मेू राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में है। हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस दूरगामी फैसले का जनजाति गौरव समाज की ओर से स्वागत करते है।

उक्त बाते प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में 32 प्रतिशत जनजाति समुदाय की आबादी है। इसलिए भी हमारे लिए यह पल सदैव स्मरणीय होगा कि देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के प्रमुख के रूप में वह समाज से प्रतिनिधि करने वाली पहली जनजाति महिला होंगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी श्यामलाल मरावी, जिला पंचायत सदस्य सक्ती विद्या सिदार, युवा भाजपा नेता अजय कंवर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दाधिकारियों ने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहली बार इस तरह का फैसला लिया गया है कि जनजाति समुदाय की प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सांसद, विधायकों को द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाना चाहिए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word