March 24, 2026

जानलेवा गड्ढों को पाटकर मार्गों को सुगम बनाने की मांग

कोरबा 14 जुलाई। अधिकारियों की उदासिनता व मरम्मत के आभाव में जिले के अधिकांश सड़कें चौपट हो गई है। सड़कों पर जगह.जगह जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण चलना मुश्किल हो रहा है। कई बार दुर्घटनाएं भी घटित हो जाती है। वाहनों पर भी टूटफूट हो रहे हैं।
जदयु नेता चंद्रभूषण महतो ने इस ओर जिलाधीश संजीव झा का ध्यान आकर्षित करते हुए जानलेवा गड्ढों को पाटकर मार्गों को आवागमन हेतु सुगम बनाने की मांग की है।

कलेक्टर को प्रेषित पत्र में श्री महतो ने कहा कि जिले की अधिकांश सड़क मरम्मत के आभाव में जर्जर हो गई है। इन सड़कों को मरम्मत कर सुगम बनाना अतिआवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि कोरबा.चांपा मार्ग वर्तमान में जगह.जगह फोरलेन हेतु डायवर्सन किया गयाए जहां पानी भर रहा है। जिससे आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। तत्काल इसका मरम्मत निर्माणाधीन एजेंसी से कराया जाए। इसी प्रकार सर्वमंगला से इमलीछापर फोर लेन मार्ग भी बन रहा है। राहगीरों को जगह.जगह गड्ढे को लेकर परेशानी हो रही है। गेवरा बस्ती से बिरदा.पंतोरा मार्ग भी जर्जर हो चुके है। गड्ढों के कारण काफी परेशानियां हो रही है। तत्काल इन मार्गों का मरम्मत करवाया जाए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word