March 26, 2026

जलशोधन संयंत्र का निरीक्षण किया केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने

कोरबा 15 जुलाई। जिला प्रवास पर आए केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह सुबह.सुबह नगर निगम क्षेत्रांतर्गत कोहडिय़ा पहुंचे। यहां 29 एमएलडी जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण कर निगम क्षेत्र कोरबा में जलापूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिए। इस दौरान संयंत्र के संबंध में आवश्यक जानकारी निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे सहित उपस्थित अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान महापौर राज किशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word