March 17, 2026

कोरबा यार्ड ईस्ट रेलवे फाटक 16 जुलाई को रहेगा बंद

कोरबा 15 जुलाई 2022. दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे अंतर्गत आने वाला कोरबा यार्ड ईस्ट समपार रेलवे फाटक क्रमांक सीजी 26 किलोमीटर 702/02-04 मानव रहित रेलवे फाटक कल 16 जुलाई को आवागमन के लिए बंद रहेगा। यह रेलवे फाटक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक अतिआवश्यक मरम्मत का कार्य होने के कारण बंद रहेगा। इस दौरान छोटे वाहनों जैसे- टू व्हीलर और फोर व्हीलर का आवागमन परिवर्तित मार्ग रिंगरोड उरगा-कोरबा के मध्य किया जा सकेगा। रेलवे ने इसके लिए सूचना जारी कर दी है। रेलवे फाटक को जरूरी मरम्मत काम के कारण सड़क मार्ग के यातायात के लिए बंद रखा जायेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word