April 11, 2026

जिले के अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की बैठक 21 जुलाई को

बिलासपुर संभाग आयुक्त की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी बैठक

कोरबा 16 जुलाई 2022. अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की बैठक 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी। यह बैठक बिलासपुर संभाग आयुक्त की वर्चुअल मौजूदगी में संपन्न होगी। बैठक में अनुसूचित जनजाति समुदाय की प्रमुख समस्याओं को सुना जायेगा। साथ ही समस्याओं का परीक्षण कर उसके निराकरण पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिले के अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुख शामिल होंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word