March 23, 2026

कोरबा 24 जुलाई। डीएव्ही स्कूल कोरबा 12वीं के छात्र निलेश कुमार साहू ने 93.4 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रेंक में भी उन्हेंं तीसरा स्थान मिला है। प्रथम आने पर एसईकेएमसी के दिलीप सिंह, बीआर सुमन ने निलेश के पिता दिनेश कुमार साहू, वेलफेयर कमेटी सदस्य, जिला उपाध्यक्ष साहू संघ को भी बधाई दी है। निलेश साहू प्रारंभ से ही होनहार छात्र रहे है। उन्होंने सभी कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किये है। उनके पिता दिनेश कुमार साहू ने बताया कि निलेश साहू कठिन मेहनत करते है और हमेशा पढ़ाई को ही महत्व दिया है। कोयला कामगारों ने भी निलेश साहू के प्रथम आने पर हर्ष व्यक्त किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word