March 23, 2026

भुपेश सरकार पर युवा मोर्चा का पोस्टर-वार.. वादाखिलाफी करेंगे उजागर

बिलासपुर 26 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ पोस्टर लगाना प्रारंभ किया है। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह एवं मंडल अध्यक्ष मोनू रजक ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार बनते ही युवाओं को सबसे पहले सरकारी नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता 2500 रूपए देंगे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार के साथ मजाक कर उन्हें झुझुना थमा दिया जिसके कारण प्रदेश के युवा आज भी नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे है व बेरोजगारी भत्ते से भी वंचित हैं।

इसलिए युवा मोर्चा ने प्रदेश के युवाओं के समर्थन में खड़े होकर उनके अधिकार के लिए लड़ने का निर्णय लिया है। युवा मोर्चा द्वारा आगामी दिनों में विशाल धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं, मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री का पर्दाफाश कर प्रदेश के सामने लाया जाएगा। सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में दक्षिण मंडल के मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह चौक चौराहों पर पोस्टर लगाए।

इस मौके पर रौशन सिंह, मोनू रजक, अभिषेक राज, साहिल कश्यप, अमन ताम्रकार, अखिलेश यादव, मुस्ताक मेमन, आयुष मेहता, तनूज रोहरा, चिंटू गुप्ता, ओम तिवारी सहित मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word