March 24, 2026

शराब के नशे में कार व एटीएम में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार


कोरबा 27 जुलाई। कोरबा के सर्वमंगला नगर स्थित बरमपुर बस्ती में बीती रात एक बदमाश ने राशन दुकान के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले करने के बाद एटीएम में आग लगा दी। उसने ऐसा क्यों किया इस बात का पता नहीं चल सका है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामले में पुलिस ने कुसमुंडा के वैशाली नगर में रहने वाले मनीष कौशिक नामक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इससे पहले भी उसे नशीली दवाओं की बिक्री करने के मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word