April 11, 2026

हड़ताली कर्मचारियों ने की कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना

कोरबा 29 जुलाई। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल के चौथे दिवस पर हरियाली पर्व बड़ी धूम.धाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में हल, गैती, फावड़ा, गेड़ी आदि कृषि उपकरण का पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी गीत अरापा पैरी के साथ हुई। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपने दो सूत्री मांग केंद्र के समान महंगाई भत्ता वह सातवा वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं दोपहर पश्चात कर्मचारियों द्वारा विशाल रैली निकाली गइ। रैली का नेतृत्व जे पी उपाध्याय जिला कार्यकारी संयोजक द्वारा किया गया। रैली में एस एन शिव महासचिव टी पी उपाध्याय संयोजक रामकुमार चंद्रा विनोद यादव एस जकारिया मनोज सराफ भूपेंद्र वर्मा वर्षा शर्मा शकुंतला निराला अनीता सुनार ठाकुर विभूति सिंह जुगु बंजारे अजय विनय सिंह चौहान, ऑन सिंह तवर जकारिया उपस्थित थे। मंच का संचालन विनोद जायसवाल तथा आभार प्रदर्शन टी पी उपाध्याय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word