एसईसीएल कालोनी परिसर में अव्यवस्था को लेकर निकाली रैली

कोरबा 1 अगस्त। एसईसीएल दीपका गेवरा क्षेत्र के कई स्थानों पर वाफ- सफाई का मामला गंभीर हो गया है। कोयला कंपनी का सिविल विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रबंधन को जगाने के लिए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने रैली निकाले। इसके बाद उन्होंने नालियों की सफाई करने के सााि फोटो सेशन भी किया।

प्रदर्शन में पार्षद गया प्रसाद चंद्रा, हर्षित देव, कुसुम लता खेस अफजल अली के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। इन्होंने इस इलाके में रैली निकाली। पोस्टर को इसमें शामिल किया गया। इसमें दर्शाया गया था कि काफी समय से साफ-सफाई को लेकर उदासीनता बरती जा रही है। अव्यवस्था का वातावरण होने से लोगों के सामने समस्याएं बनी हुई है। नींद तोडऩे के लिए यह सब करना जरूरी है। समस्याग्रस्त इलाके में पहंन कर संबधित लोगों ने संसाधनों के साथ नालियों की सफाई कर मलबा हटाया। इस बारे में जानकारी मिलने पर सिविल विभाग हरकत में आया। जानकारी मिली कि साफ-सफाई का ठेका दिया गया है लेकिन कई प्रकार की समस्याएं पेश आ रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word