March 17, 2026

प्रेमी के मौत के बाद नाबालिग प्रेमिका ने किया जहर का सेवन, हालत गंभीर

कोरबा 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा में नाबालिग प्रेमी के फांसी लगाने के बाद उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी खौफनाक कदम उठा लिया है। लड़की प्रेमी के मौत के बाद से ही सदमे में थी। जिसके कारण उसके घरवाले उसके निगरानी कर रहे थे। इस बीच उसे जैसे ही मौका मिला उसने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की है। अब लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है। कोरकोमा गांव की रहने वाली 17 साल की लड़की का बांधा पाली के लड़के से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। दोनों के बीच यह प्रेम प्रसंग शादी की बात उठने से शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों काफी करीब हो गए थे। घरवालों ने भी यह फैसला लिया था कि जब दोनों 18 साल के हो जाएंगे तब शादी कर दी जाएगी। लड़के की उम्र भी 17 साल की थी। लड़के ने फांसी लगाकर दी थी जान। आखिर लड़के ने क्यों की खुदकुशी? बताया गया है जब से दोनों का रिश्ता तय हुआ, इसके बाद से दोनों काफी बातचीत किया करते थे। इस बीच 28 जुलाई को लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़के ने किस कारण से यह कदम उठाया। इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। वहीं इस बात की जानकारी जब लड़की को लगी तो लड़की सदमे में आ गई थी और काफी परेशान रहा करती थी। उसके घर वाले उसकी निगरानी करने लगे थे। इस बीच 03 जुलाई की रात को लड़की ने कीटनाशक पी लिया। रात का वक्त था इसलिए उस समय उसके पास कोई नहीं था। इसी दौरान उसने ये कदम उठा लिया और उलटी करने लगी थी। यही आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिला अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word