March 18, 2026

मौलाना ने 9 साल की बच्ची का किया रेप..पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर।  शहर में रहने वाले मौलाना अरशद रहमानी ने 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। यह एक बहुत ही शर्मनाक घटना है। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उनलोगों ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई।  शिकायत के बाद पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है।

खम्हारडीह थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी अरशद रहमानी पिछले दो दिनों से पीड़ित 9 वर्षीय बच्ची को पढ़ाने जाता था।  दोनों ही दिन बच्ची से उसने गलत काम किया है।  रविवार शाम बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई है। जिसके बाद रविवार को ही रात 11 बजे पीड़ित बच्ची ने अपने परिवार के लोगों के साथ थाना आकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अरशद मूलतः बिहार का रहने वाला है।  पिछले दो साल से वह आदर्श नगर स्थित मदरसा में रह रहा था।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word