Breaking : ATM लूट के 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जल्द होगा खुलासा

बलौदाबाजार।  प्रदेश में  रविवार सुबह को सिमगा में पुराने बस स्टैंड के पास एसबीआई एटीएम में चोरी की वारदात सामने आई थी. इस घटना में पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोगों की गिरफ्तार हो सकती है. पुलिस जल्द ही मीडिया के सामने वारदात का खुलासा करेगी.

सीसीटीवी के अनुसार पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी देर रात कार से पहुंचे थे। इसके बाद गैस कटर से एटीएम काटकर करीब 6 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. सुबह लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के अनुसार आरोपियों की पहचान की तलाश शुरू की। जिसके बाद सिमगा पुलिस ने गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word